{"_id":"63b9c64f2c83896cdb602d10","slug":"cheating-with-advocate-in-the-name-of-booking-pg-room-for-daughter-chandausi-news-mbd452813969","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बेटी के लिए पीजी रूम बुक कराने के नाम पर अधिवक्ता से दो हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बेटी के लिए पीजी रूम बुक कराने के नाम पर अधिवक्ता से दो हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
चंदौसी। मुरादाबाद के गर्ल्स पीजी (पेइंग गेस्ट) के बारे में सर्च करने पर मिले मोबाइल नंबर पर अधिवक्ता ने बेटी के लिए रूम बुक करने की बात की। वह मोबाइल नंबर साइबर ठग का था। ठग ने झांसे में लेकर दो हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इस दौरान पेइंग गेस्ट के असली मालिक से फोन पर बात होने से सात हजार रुपये ठगी से बच गए। अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी है।
चंदौसी के मोहल्ला गणेश कॉलोनी निवासी अधिवक्ता नवनीत यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी आईआईटी की तैयारी कर रही है और मुरादाबाद में पेइंग गेस्ट रूम की आवश्यकता है। मोबाइल नेटवर्क पर सर्ज किया तो मुरादाबाद के आशियाना कॉलोनी में श्री बालाजी गर्ल्स हॉस्टल एवं पीजी का बोर्ड दिखा। यहां लिखे दो नंबरों पर कॉल की तो बात नहीं हो पाई। इसके बाद अधिवक्ता ने श्री बालाजी गर्ल्स पीजी को वेबसाइट पर सर्च किया। उसके कमेट बॉक्स में ऑनलाइन पीजी रूम बुक करने के लिए एक मोबाइल नंबर लिखा था।
उस नंबर पर कॉल की तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने स्वयं को पीजी रूम वाला बताया। इसके बाद आरोपी ठग ने रूम की कैटेगिरी व किराये की नियम व शर्तें व्हाट्स पर भेज दी। नौ हजार रुपये प्रति माह रूम बुक करने के लिए कहा, तो ठग ने बुकिंग कराने के नाम पर दो हजार रुपये अपने खाते में जमा करा दिए। यह धनराशि अधिवक्ता ने ऑनलाइन पेमेंट करके दी। इसके बाद ठग ने पूरे माह की बुकिंग के लिए सात हजार रुपये और जमा कराने को कहा। पैसे जमा होने पर ही प्राप्ति रसीद देने की बात कही। इस दौरान अधिवक्ता ने श्री बालाजी पीजी रूम के बोर्ड पर लिखे पहले वाले नंबर पर कॉल कर ली। तो उधर से बोल रहे व्यक्ति ने बताया कि अभी उनके श्री बालाजी पीजी रूम का निर्माण कार्य चल रहा है, वह पूरा नहीं हुआ है। इस कारण अभी कोई बुकिंग नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
इससे अधिवक्ता को ठगी का एहसास हुआ। उसने वापस आरोपी के नंबर पर कॉल की और स्वयं को अधिवक्ता बताते हुए पैसे वापस करने को कहा। इसके बाद आरोपी ठग ने अधिवक्ता का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया है। अधिवक्ता नवनीत सिंह यादव ने ठगी की तहरीर थाना कोतवाली चंदौसी में दी है।