फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi bus stand will be known as Sant Gadge and Sambhal-Sirsi bus stand will be known as Maharaja Prithviraj Chauhan.

Sambhal News: चंदौसी बस स्टैंड संत गाडगे और संभल–सिरसी बस स्टैंड महाराजा पृथ्वीराज चौहान के नाम से जाने जाएंगे

Thu, 02 Oct 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 02 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chandausi bus stand will be known as Sant Gadge and Sambhal-Sirsi bus stand will be known as Maharaja Prithviraj Chauhan.
चंदौसी के आजाद रोड पर ​स्थित रोडवेज बस स्टैंड - संवाद
चंदौसी (संभल)। आजाद रोड स्थित चंदौसी बस स्टैंड को संत गाडगे और संभल-सिरसी बस स्टैंड को महाराजा पृथ्वीराज चौहान के नाम से जाना जाएगा। दोनों बस स्टैंड को पहली बार नई पहचान मिली है। पहले दोनों बस स्टैंड शहर के नाम से जाने जाते थे।
विज्ञापन

अब तक शहर में बाहर से आने वाले यात्रियों को बस स्टैंड खोजने में दिक्कत होती थी, यात्री रोड का पता पहुंचकर चंदौसी बस स्टैंड तक पहुंचते थे, लेकिन अब नए नाम से पता लगाना आसान हो जाएगा। लोगों का कहना है कि रोडवेज बस स्टैंड के नामकरण से न केवल शहर की ऐतिहासिक और सामाजिक विरासत को सम्मान मिला है।
विज्ञापन

बस स्टैंड प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि लंबे समय से रोडवेज स्टैंडों के नामकरण की मांग हो रही थी। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से सुझाव मांगे गए थे, सुझावों के बाद चंदौसी के आजाद रोड स्थित बस स्टैंड का नाम संत गाडगे के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने समाज सेवा और सफाई अभियान को लेकर बड़ी पहचान बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि संभल-सिरसी रोडवेज स्टैंड को वीर योद्धा महाराजा पृथ्वीराज चौहान के नाम से जोड़ा गया है, ताकि नई पीढ़ी भी उनके पराक्रम को याद रख सके।
इधर, बबराला बस स्टैंड का नामकरण अभी बाकी है। इसके लिए डीएम की ओर से एक समिति गठित की जाएगी, जो वहां के ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं को ध्यान में रखकर नाम सुझाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही बबराला स्टैंड को भी एक नई पहचान मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed