{"_id":"57e82ae04f1c1bf90a5742fb","slug":"cbcid-jaan-ho","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल की पिटाई की हो सीबीसीआईडी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल की पिटाई की हो सीबीसीआईडी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 26 Sep 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
तहरीर लिखते अमिताभ ठाकुर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक की कोठी पर कांस्टेबल की पिटाई मामले में अब कांस्टेबल को आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर का समर्थन मिल गया है। सिपाही की ओर से विधायक समेत पंद्रह लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में उन्होंने ने सीबीसीआईडी जांच की मांग कर दी है। उनका कहना है इस घटनाक्रम से जुड़े सबी मामले सीबीसीआईडी को सौंपे जाएं।
आईजी रूल्स एवं मेन्युअल अमिताभ ठाकुर ने गुन्नौर के सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव द्वारा सिपाही सत्येंद्र यादव को कथित रूप से कोठी में बंद कर पीटने के मामले में सीबीसीआईडी जांच की मांग की है। इस बारे में डीजीपी एस जावीद अहमद को पत्र भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि उनके पास सिपाही सत्येंद्र यादव का फोन आया था।
सत्येंद्र यादव ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। अमिताभ ने कहा कि इस मामले से जुड़े सारे मुकदमों की विवेचना सीबी.सीआईडी को दी जाए। साथ ही आईजी बरेली जोन व्यक्तिगत रूप से सत्येंद्र यादव को बुला कर उनकी बात सुन लें ताकि कहीं किसी तरह का अन्याय न होने पाए। यदि सिपाही चाहे तो उसका तबादला कहीं और कर दिया जाए।
विज्ञापन
सिपाही का बयान
मैंने शनिवार को आईजी अमिताभ ठाकुर को फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी है क्योंकि मुझे गुन्नौर के मौजूदा पुलिस अधिकारियों से न्याय की उम्मीद नहीं है। मैं न्याय के लिए उनका सहयोग चाहता हूं। मौजूदा हालात ऐसे हैं जिसमें गुन्नौर पुलिस तथ्यों और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की जा रही है। अपहरण का शिकार हुए सतीश तहरीर बदलवाया जाना इसी का एक हिस्सा है।
सत्येंद्र यादव, सिपाही।