{"_id":"6a9f1b25a12790d9aa05ff6d","slug":"case-registered-against-10-people-for-trespassing-and-assault-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132489-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 10 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 10 लोगों पर रिपोर्ट
Tue, 08 Sep 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव आर्थल निवासी आराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त की शाम 7:30 बजे गांव के ही 10 लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। तहरीर में अवधेश, राजू, सुभाष, प्रमोद, रक्षपाल, लक्ष्मीनारायण, दुर्गेश, जीतपाल, नरेश और चंद्रकेश को नामजद किया गया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नरेशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं थाना पुलिस ने सोमवार को शांतिभंग की आशंका में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सोरन व कल्लू निवासी नगला चतुर्भानपुर को पकड़ कर न्यायालय गुन्नौर में पेश किया। संवाद
विज्ञापन