{"_id":"57e03ca04f1c1b1a03a82a0d","slug":"bima-krakr-clame-ki-dhanrashi-hadpi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कराकर क्लेम के 4.60 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कराकर क्लेम के 4.60 लाख रुपये हड़पे
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद की तरह संभल में भी बीमा क्लेम की राशि हड़पने वाले गैंग के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। एक कैंसर के मरीज के बीमा की क्लेम की 4.60 लाख रुपये हड़पने की शिकायत एएसपी से की गई है।
दुर्गपुर जरीफनगर निवासी कैंसर पेसेंट रामौतार के बेटे जितेंद्र ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित से मिलकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। बताया, उनके पिता को कैंसर था। मृत्यु से दो महीने पहले उनके पास बबराला का एक व्यक्ति आया जिसने कहा कि वह रामौतार के नाम पर तीन बीमे करवाने को कहा।
मरने के बाद जो रुपये क्लेम के मिलेंगे, वे आधे-आधे हो जाएंगे। जितेंद्र के मुताबिक आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड लेकर उस व्यक्ति ने पांच-पांच लाख रुपये की तीन बीमा पालिसी करवाईं। नामिनी में उसका नाम लिखवाया और उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया। खाते में जब पहली पालिसी के क्लेम के तौर पर 5 लाख रुपये आए तो उस व्यक्ति ने सिर्फ 40 हजार रुपये दिए। बाकी 4.60 लाख रुपये वह हड़प गया है। इस मामले में एएसपी कमलेश दीक्षित ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी।