फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bike swar ne hadse men toda dm

निजी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाम लगा

Tue, 27 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 27 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
हादसे के स्‍ाड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

घटना सोमवार की अपराह्न तीन बजे के करीब धनारी कस्बा निवासी ओमप्रकास (45) अपने बीस वर्षीय पुत्र जय किशन के साथ रिश्तेदारी में रजपुरा थाना क्षेत्र के भुननगला से वापस लौट रहा था। अलीगढ-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर मझोला तिराहे के निकट सामने से आ रही बबराला-चंदौसी रोड की निजी बस ने सामने से उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बस का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर बाइक से टकराते हुए सड़क से उतर कर खाई में चली। हालांकि बस सीधे सीधे खाई में गई थी,इसलिए सवारियों को मामूली चोटे आई तो घर चली गई लेकिन बाइक सवार ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गईष। उसका पुत्र जय किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। गनीमत रही कि बस की स्पीड तेज होने के बाद भी एक शीशम के पेड़ को धाराशाही करते हुए रोड़ से खेतो में पहुंच गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद दोनो से सभी वाहन रूक गए। पुलिस ने पहुंच कर सभी वाहनों को निकला। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिवारजन मौके पर पहुंचे और चीखपुकार मचने लगी।  पुलिस ने बताया कि बस का अगले पहिया का टायर फटने के कारण चालक का नियंत्रण स्टेयरिंग से खो गया। हादसे के स्‍ाड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed