फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bhaajapaiyon ka satupura mein aana mana hai... ka laga bainar laga

भाजपा वालों का सतुपुरा गांव में आना मना है... का बैनर लगा, पुलिस मौके पर पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
bhaajapaiyon ka satupura mein aana mana hai... ka laga bainar laga
गांव सतुपुरा में प्रवेश द्वार पर यह पोस्टर लगाया गया है। - फोटो : SAMBHAL
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सतुपुरा में मुख्य मार्ग पर भाजपा बॉयकॉट का किसी ने पोस्टर लगाया है। जानकारी भाजपाइयों को हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

असमोली विधानसभा क्षेत्र के गांव सतुपुरा में त्यागी समाज की संख्या अधिक है। इस गांव के मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात प्रवेश द्वार पर किसी ने पोस्टर लगा दिया। जिसमें लिखा है कि यह ऐतिहासिक गांव सतुपुरा त्यागियों का गांव है। बीजेपी नेताओं का इस गांव में प्रवेश बंद है। अंग्रेजी में लिखा है बॉयकॉट बीजेपी और उसके नीचे लिखा गया है कि हम सबकी भूल कमल का फूल। इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को हुई तो पुलिस को सूचना दी। ऐंचोड़ा कंबोह मंडल के अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। वहीं, थानाध्यक्ष पुष्कर मेहरा ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा पोस्टर लगाने की बात कही गई है। पोस्टर हटवा दिया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी का कहना है कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी ने ऐसा किया तो कार्रवाई कराई जाएगी। सोशल मीडिया पर भी यह पोस्टर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed