फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   At PM Shri School in Sambhal Headmaster promoted religious activities BSA suspended teachers

ये कैसा केंद्र विद्यालय: हिंदू छात्रों को टोपी, छात्राओं को हिजाब पहनाया; प्रिसिंपल समेत तीन निलंबित, VIDEO

Sun, 10 May 2026 10:04 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विकास कुमार Updated Sun, 10 May 2026 10:04 PM IST
सार

वायरल वीडियो को लेकर बच्चों से जानकारी की गई तो बच्चों ने बताया कि प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक विद्यालय परिसर में मजहबी क्रियाकलापों को बढ़ावा दे रहे हैं। हिंदू छात्रों को टोपी पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए कहा जाता है। सजदा करना भी सिखाया जा रहा है। 

विज्ञापन
At PM Shri School in Sambhal Headmaster promoted religious activities BSA suspended teachers
प्रिंसिपल ने हिंदू छात्रों को टोपी, लड़कियों को हिजाब पहनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल स्थित गांव जालब सराय में स्थित पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद, प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज को बीएसए अलका शर्मा ने निलंबित किया है। मुस्लिम शिक्षकों पर आरोप है कि वह विद्यालय में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे और हिंदू छात्रों को टोपी और छात्राओं को हिजाब पहनाते थे। 7 मई को इसका वीडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
Trending Videos

वालेश कुमार भी गंभीर आरोप
जांच के लिए संभल के खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल कुमार 8 मई को विद्यालय पहुंचे थे। बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई। इसी क्रम में रविवार को निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचना नहीं दी और अपने कर्तव्यों का निवर्हन नहीं किया। इसके चलते उनको निलंबित किया गया है। मोहम्मद अंजार अहमद और मोहम्मद गुल एजाज के खिलाफ नखासा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अंजार अहमद और मोहम्मद गुल एजाज अनुपस्थित मिले
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो और फोटो उनके पास पहुंचे तो अगले दिन वह निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज अनुपस्थित मिले। जानकारी करने पर पता चला कि प्रधानाध्यापक चिकित्सा अवकाश पर चल रहे हैं। वालेश कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन

सजदा करना भी सिखाया जा रहा 
वायरल वीडियो को लेकर बच्चों से जानकारी की गई तो बच्चों ने बताया कि प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक विद्यालय परिसर में मजहबी क्रियाकलापों को बढ़ावा दे रहे हैं। हिंदू छात्रों को टोपी पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए कहा जाता है। सजदा करना भी सिखाया जा रहा है। 

इस आधार पर हुई कार्रवाई
खंड शिक्षा अधिकारी ने माना कि मुस्लिम अध्यापक मजहबी शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। बताया कि वालेश कुमार ने इन गतिविधियों की जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी और कार्यालय में भी अनियमितताएं पाई गईं। इसकी विस्तृत रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई। उसके आधार पर ही कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed