फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Arms licenses of 354 people with criminal tendencies will be canceled

Sambhal News: आपराधिक प्रवृत्ति के 354 लोगों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त

Fri, 22 Nov 2024 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 22 Nov 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Arms licenses of 354 people with criminal tendencies will be canceled
संभल। आपराधिक इतिहास वाले लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है। भौतिक सत्यापन के दौरान पुलिस ने मुकदमेबाज 354 लोगों की सूची तैयार की है। वर्तमान में 8568 लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस हैं, निरस्तीकरण के बाद 8214 रह जाएंगे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि लाइसेंस निरस्त होने के बाद असलहा अवैध हो जाएगा। ऐसी स्थिति में असलहा को नजदीकी थाने में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

दरअसल, आपराधिक इतिहास वाले लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरूआत दो नवंबर से हुई और 19 नवंबर तक चलाया गया। इस दौरान जिले में 354 शस्त्र धारक ऐसे मिले, जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत मिले। सबसे अधिक जुनावई थाना क्षेत्र में कुल शस्त्र लाइसेंस 342 में से 51 मुकदमेबाज मिले। जबकि सबसे कम संभल में 694 में 8 मुकदमेबाज मिले हैं। इनके पास अलग-अलग बोर के बंदूक, राइफल और रिवाल्वर हैं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शस्त्र लाइसेंस रखने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए इन सभी के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
शस्त्र लाइसेंस धारकों की थानावार स्थिति
थाना शस्त्रधारक मुकदमेबाज लोग
संभल 694 08
हयातनगर 541 04
हजरतनगर गढ़ी 424 05
कैलादेवी 412 28
असमोली 649 24
नखासा 753 27
ऐंचोड़ा कंबोह 310 10
चंदौसी 1186 36
बनियाठेर 376 29
कुढ़फत्तेहगढ़ 479 27
बहजोई 1183 16
धनारी 296 18
गुन्नौर 598 21
रजपुरा 325 50
जुनावई 342 51
0000
कोट
आपराधिक इतिहास वाले 354 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है। जल्द ही इनके लाइसेंस निरस्त हो जाएंगे। लाइसेंस निरस्त होने के बाद असलहा को संबंधित थाने में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed