फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Arif Khan said: There no ban eating Halal in UP, right stop misuse of word products.

केरल राज्यपाल आरिफ खान बोले: यूपी में हलाल खाने पर प्रतिबंध नहीं, उत्पादों पर शब्द का गलत इस्तेमाल रोकना सही

Fri, 24 Nov 2023 10:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 10:37 AM IST
सार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर देश में खुशी है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए। सदन या उसके बाहर होने वाली अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर कहा कि ऐसा करने वाले सभी लोग पागल हैं।

विज्ञापन
Arif Khan said: There no ban eating Halal in UP, right stop misuse of word products.
संभल में आरती करते केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में श्री कल्कि महोत्सव में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भाग लेते हुए भगवान की आरती की। उन्होंने कहा कि हलाल उत्पादों पर प्रतिबंध लगाना ठीक है। हलाल शब्द का इस्तेमाल कारोबार के लिए किया जा रहा था। निर्यात करने वाले उत्पादों पर अभी भी कोई प्रतिबंध नहीं है। हलाल खाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

विज्ञापन


सरकार का अधिकार है कि वह अनाधिकृत इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर राज्यपाल ने कहा कि पूरे देश में खुशी है। इसका स्वागत किया जा रहा है। सदन या उसके बाहर होने वाली अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर कहा कि ऐसा करने वाले सभी लोग पागल हैं।
विज्ञापन


आगे कहा कि हमारे देश में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता है, लेकिन राजनैतिक तौर पर हमारा देश बंटा हुआ है। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि महोत्सव में शामिल होने पहुंचे केरल के राज्यपाल के स्वागत के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत पहुंचे। राज्यपाल के आने पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए यातायात पुलिस को लगाया गया। संभल एसडीएम सुनील सिंह और सीओ असमोली संतोष कुमार ने व्यवस्थाओं की निगरानी की। राज्यपाल कार्यक्रम के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed