{"_id":"690900d6386214522e026c9e","slug":"after-five-days-of-investigation-the-income-tax-team-took-away-the-documents-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-128698-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पांच दिन की छानबीन के बाद \nदस्तावेज ले गई आयकर टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पांच दिन की छानबीन के बाद दस्तावेज ले गई आयकर टीम
Tue, 04 Nov 2025 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संभल। धामपुर ग्रुप की असमोली चीनी मिल से रविवार की देररात आयकर की टीम लौट गई। रविवार की शाम को रजपुरा चीनी मिल परिसर छोड़ दिया था। करीब पांच दिन तक चली इस छानबीन में कई संदिग्ध दस्तावेज सामने आने की चर्चा है। हालांकि आयकर के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
अधिकारियों ने रविवार की शाम को कहा था कि वह इस पूरी कार्रवाई की जानकारी लखनऊ पहुंचकर देंगे। दरअसल इस कार्रवाई में लखनऊ के साथ दिल्ली के अधिकारी भी शामिल थे। 60 से ज्यादा कर्मचारी इस कार्रवाई में शामिल रहे।
29 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे आयकर की टीम असमोली और रजपुरा चीनी मिल पहुंची थीं। पहले दिन मुख्य गेट बंद कर दिया था और 30 अक्तूबर से कर्मचारी और मजदूरों को प्रवेश देने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
पांच दिन तक मिल के कार्यालयों में दस्तावेज की छानबीन की। वित्तीय मामले से जुड़े अधिकारियों के लेपटॉप भी खंगाले गए। रजपुरा में रविवार की शाम सात बजे तक छानबीन की और असमोली मिल में देररात 12 बजे तक टीम छानबीन कर वापस लौट गईं।
सूत्रों के अनुसार टीमें कुछ दस्तावेज ले गई हैं जिनमें आय से जुड़े मामले की जानकारी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि आयकर की टीम जल्द ही इस पूरी कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करेगी। चर्चा यह भी है कि आयकर चोरी के प्रमाण छानबीन के दौरान मिले हैं।
एक आयकर विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई की समीक्षा चल रही है। जल्द ही लखनऊ के अधिकारी इस कार्रवाई की जानकारी को सार्वजनिक करेंगे।