फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration will not give permission to Neja fair of Khetapur

जामा मस्जिद की पुताई में हरे रंग का इस्तेमाल हो या न हो, हमें एतराज नहीं : कमेटी सदर

Thu, 20 Mar 2025 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Administration will not give permission to Neja fair of Khetapur

विज्ञापन



संभल।
जामा मस्जिद की पुताई को लेकर छिड़ी हुई बहस को जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने खत्म कर दिया है। सदर का कहना है कि पुताई हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है। आदेश में जो लिखा है उसका पालन करते हुए एएसआई पुताई कराए। एएसआई की मर्जी है कि वह पुताई के दौरान हरे और सुनहरे रंग का इस्तेमाल करे या न करे। हमने यह निर्णय लेने का अधिकार एएसआई पर छोड़ दिया है। इसलिए रंग को लेकर कोई बहस होनी ही नहीं चाहिए। यदि मस्जिद पर पूरी तरह सफेदी कर दी जाएगी तब भी हम आपत्ति नहीं जता रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जामा मस्जिद के मुख्य गेट के हिस्से पर पुताई का काम किया गया है। अभी तक हुई पुताई में सफेदी का ही इस्तेमाल किया गया है। मस्जिद के पिछले हिस्से में भी सफेदी ही की गई है। दूसरे किसी रंग का इस्तेमाल नहीं हुआ है। कमेटी के सदर ने कहा कि हमने एएसआई से पुताई के लिए अनुमति मांगी तो उन्होंने नहीं दी। हम हाईकोर्ट चले गए और हाईकोर्ट के आदेश पर ही पुताई हो रही है और सजावट भी होगी। कहा कि हमने एएसआई के अधिकारियों को कहा है कि जो हाईकोर्ट का आदेश है उसके अनुसार पुताई करा दी जाए। सदर ने बताया कि अभी दो दिन का समय पुताई का काम पूरा होने में लग सकता है।
विज्ञापन

करीब 300 रंग-बिरंगी लाइटों से सजाई जाएगी मस्जिद
जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने बताया कि हर वर्ष रमजान के महीने में मस्जिद की सफाई और पुताई होती रही है। इसके बाद सजावट का काम किया जाता है। पुताई चल रही है और सजावट का काम भी शुरू करा दिया है। बताया कि इस बार झालर से नहीं सजाया जाएगा। रंग बिरंगी लाइट्स से मस्जिद को सजाया जा रहा है। यह सजावट ईद तक रहेगी। उसके बाद सजावट को हटा दिया जाएगा। बताया कि सजावट के लिए लाइटें लगानी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरे रंग को लेकर हिंदू संगठनों ने किया था विरोध
जामा मस्जिद की पुताई के लिए जब हाईकोर्ट ने एएसआई को आदेश दिया तो हिंदू संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम और एसपी को दिया गया था। जिसमें मांग की थी कि मस्जिद में हरा रंग नहीं किया जाना चाहिए। यदि हरा रंग किया जाता है तो भगवा रंग भी किया जाए। इसके अलावा यह भी मांग की थी कि मस्जिद में हरा या भगवा रंग न कराकर सफेद करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed