फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   administration run at rumer

नकली नोट बनाने की डाई ले जाने की अफवाह पर दौड़ा प्रशासन

Fri, 21 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 21 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
administration run at rumer
बहजोई के एक चौराहे पर व्यापारी से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
नकली नोट बनाने की डाई निजी बस में ले जाने की अफवाह पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस सूचना पर एसडीएम संभल की टीम ने बहजोई पहुंचकर संबंधित निजी बस को रोककर उसमें तलाशी ली। एक प्लास्टिक के बोरे में रखी सोलह डाई बरामद कर उन्हें कब्जे में ले लिया। अब इसकी पड़ताल की जा रही है। ये मामला गुरुवार की सुबह पांच बजे करीब की है।
विज्ञापन


नगर में सुबह पांच बजे करीब इस्लामनगर मेन चौराहे पर उस समय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जब एसडीएम संभल की टीम ने दिल्ली जाने वाली एक निजी बस को रुकवाकर उसमें तलाशी शुरू की, बस में सवार यात्रियों के सूटकेस व थैलों को खंगालना शुरू किया। इसके बाद बस में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे की बाबत यात्रियों से जानकारी ली गई। 
विज्ञापन


मौजूदा यात्रियों में किसी ने भी इस बोरे को अपना नहीं बताया, इससे प्रशासन की टीम का शक और भी गहरा गया। बोरे को खोला गया, तो उसमें दर्जन 16 डाई रखी हुई थीं। बस चालक से जानकारी ली गई, तो पहले वह कुछ सकपकाया, बाद में प्रशासन की सख्ती पर उसने प्लास्टिक का बोरा नगर के एक व्यापारी का बताया। सूचना देकर व्यापारी मुकेश कुमार को बुलाया गया। व्यापारी ने डाई बेल्ट का पट्टा बनाने की बताई। इस पर प्रशासन की टीम ने डाई के बोरे को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। टीम में आए नायब तहसीलदार नितिन तनेजा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन पर छापामारी कर बस की तलाशी ली गई है। एक बोरे को जब्त किया गया है, इसमें विशेष प्रकार की डाईयां रखीं हुईं थीं। इस बीच नगर में चर्चा रही कि नकली नोट बनाने की डाई पकड़ी गई हैं, लेकिन प्रशासन ने इसको मात्र अफवाह बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed