फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A truck loaded with paddy overturned, several kiosks were hit.

Sambhal News: धान से भरा ट्रक पलटा, चपेट में आए कई खोखे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with paddy overturned, several kiosks were hit.
चंदौसी के बदायूं चुंगी के पास हाईवे पर पलटा ट्रक - संवाद
चंदौसी(संभल)। सोमवार की देर रात बदायूं चुंगी के पास एक धान से लदा ट्रक अचानक पलट गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सड़क किनारे लगे कई खोखे ट्रक की चपेट में आकर टूट गए। साथ ही, ट्रक की टक्कर से एक हाईटेंशन बिजली का खंभा भी गिर गया, जिससे आसपास के तार नीचे आ गए।
विज्ञापन

सोमवाार रात धान से भरा 18 टायरों वाला ट्रक बरेली जिले के देवचरा से हरियाणा की ओर जा रहा था। रात करीब 1:30 बजे जब ट्रक बदायूं चुंगी के पास पहुंचा तो अचानक उसका पिछला हिस्सा पिन निकलने से अलग हो गया और ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से उसकी चपेट में सड़क किनारे लगे खोखे आ गए और वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर लोग कम थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया गया। बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और गिरे हुए तारों को हटाकर आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed