फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A trap was laid, mistaking it for a leopard cub, but it turned out to be a wild cat.

Sambhal News: तेंदुए का शावक समझकर जाल बिछाया, निकली जंगली बिल्ली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A trap was laid, mistaking it for a leopard cub, but it turned out to be a wild cat.
असमोली क्षेत्र के गांव मुरथला के जंगल में पड़ा घायल शावक। संवाद
संभल। असमोली क्षेत्र के कुतुबपुर मुरथला से भटपुरा संपर्क मार्ग पर शनिवार की शाम करीब चार बजे तेंदुए की तरह बिल्ली देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम भी तेंदुए का बच्चा (शावक) समझी और जाल लगाकर पकड़ा लिया। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। जांच की तो पता चला कि वह जंगली बिल्ली है। बिल्ली किसी जानवर के हमले में घायल है। इसलिए राजकीय पशु चिकित्सालय मनोटा में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग के डिप्टी रेंजर उस्मान अली ने बताया कि सूचना पर वह टीम के साथ पहुंचे थे। बिल्ली का उपचार चल रहा है। इसके बाद खेतों में छोड़ दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने डिप्टी रेंजर को बताया कि खेतों के आसपास जब देखा तो तेंदुए की तरह नजर आई। इससे लोगों में दहशत हो गई। इसके चलते ही वन विभाग को सूचना दी गई थी। डिप्टी रेंजर ने बताया कि पशु चिकित्सक योगेश कुमार ने उपचार शुरू कर दिया है। ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिल्ली खेतों में अक्सर घूमती रहती हैं जो छोटे जानवरों का शिकार करती हैं।
विज्ञापन

मालूम हो असमोली क्षेत्र के कई गांवों में पिछले एक महीने में कई बार तेंदुए का शोर मच चुका है। वन विभाग की टीम ने भी तेंदुआ होने की पुष्टि की थी। इसके चलते ग्रामीणाें में बिल्ली देखकर दहशत पनपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000

जंगली बिल्ली घायल अवस्था में मिली है। पशु चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। शावक नहीं है, उसका रंग तेंदुए के शावक की तरह है। उपचार के बाद खेतों में ही छोड़ दिया जाएगा।
-प्रीति यादव, डीएफओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed