फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A delegation will go to Punjab on the 13th to help the flood victims.

Sambhal News: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 13 को जाएगा प्रतिनिधिमंडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A delegation will go to Punjab on the 13th to help the flood victims.
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आ​र्थिक मदद करते मौलाना मोहम्मद मियां। कमेटी
संभल। पंजाब में बाढ़ हुए नुकसान की मार झेल रहे परिवारों की मदद के लिए संभल के लोग भी आगे बढ़े हैं। पंजाब बाढ़ सहायता कोऑर्डिनेशन कमेटी मंडल मुरादाबाद की ओर से मदद के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एक करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद करेगी। बाढ़ से तबाह हुईं फसलों की बुआई से लेकर रोजमर्रा की वस्तुएं भी मुहैया कराने के लिए कमेटी का प्रतिनिधिमंडल 13 अक्तूबर को रवाना होगा।मंगलवार को किसानी प्रतिष्ठा मंच एवं किसान हाट कार्यालय पर मौलाना मोहम्मद मियां पहुंचे। उन्होंने 50 हजार रुपये बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए हैं। कोऑर्डिनेशन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से लगातार लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल की ओर से बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी। इसके लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान अहमद, शाहनवाज, विजयपाल सिंह, अजय वीर सिंह, अवधेश त्यागी मौजूद रहे। इनके अलावा चाहल चौबीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लाखौरी, खचेडू सिंह, अध्यक्ष किरन पाल सिंह, विकास चाहल ने भी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने वाले वाहनों के डीजल का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed