फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   a criminals are warned to so

गोकशी में दबिश देने वाले थानाध्यक्ष को फोन पर दी गई धमकी

Fri, 31 Mar 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 31 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
a criminals are warned to so
पुलिस - फोटो : file
नखासा के थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकाया है। गालियां दीं हैं। जिस नंबर से धमकी आई वह नंबर कहां का है? धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है? यह बात को पुलिस देर रात ट्रेस नहीं कर सकी है। हालांकि इस मामले में छानबीन हो रही है। मामले में पुलिस सतर्कता बरते है।
विज्ञापन


 एसओ का कहना है कि बुधवार रात्रि में उनके सीयूजी नंबर पर कॉल आई थी। काल करने वाले ने पहले नाम पता पूछा इसके बाद गालियां दीं जब जवाब में गालियां सुनाईं तो फोन कट गया। धमकी देने वाले की हरियाणा जैसी भाषा खड़ी थी।
विज्ञापन


बातचीत के अंदाज से लग रहा था जैसे कोई शराबी हो। एसपी ने कहा कि इस संबंध में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर कोई धमकी आई है तो संबंधित फोन नंबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम दिनों से अधिक निगरानी
संभल में छंगामल की कोठी के बाद खग्गूसराय से मुस्लिम आबादी शुरू हो जाती है। खग्गूसराय से थोड़ा सा आगे स्थित बल्ले की पुलिया पर बुधवार को बवाल हुआ था।  बवाल के बाद पुलिस ने खग्गू सराय तक निगरानी की लेकिन पुलिस की तैनाती छंगामल कोठी पर थी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की निगरानी रही।

शंकर चौराहा, मुख्य मार्केट के साथ चौधरीसराय, चंदौसी चौराहे पर अन्य दिनों की तुलना में अधिक निगरानी रही। संभल में हालात सामान्य हो गए हैं जो बवाल था अब निबट गया लेकिन संवेदनशीलता के मद्देनजर सतर्कता रखी जा रही है।


सीओ ने बताया कि अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर जनपद से एक एक एसओ अपने हमराही फोर्स के साथ मौजूद हैं जबकि संभल जिले की पुलिस भी लगी हुई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed