फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A 50-bed hospital built at a cost of Rs 3 crore has become a showpiece due to lack of staff

Sambhal News: स्टाफ की कमी से शोपीस बना तीन करोड़ से बना 50 बेड का अस्पताल

Thu, 26 Jun 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A 50-bed hospital built at a cost of Rs 3 crore has become a showpiece due to lack of staff
चंदौसी (संभल)। सीएचसी में 50 बेड का अस्पताल के निर्माण को करीब एक साल बीत गया है, लेकिन दमकल विभाग की एनओसी न मिलने और स्टाफ की कमी के चलते संचालन नहीं हो सका है। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि स्टाफ के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शासन से वर्ष 2021 में सीएचसी चंदौसी में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड की बिल्डिंग बनाने की स्वीकृति मिली थी। पिछले वर्ष 2024 में जुलाई माह में 50 बेड का ये अस्पताल बन कर तैयार भी हो गया। बिजली विभाग से तो एनओसी मिल गई है। वहीं अग्निशमन विभाग से अभी एनओसी नहीं मिल सकी है। आठ माह से अधिक का समय हो गया लेकिन अभी तक इस अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो सका है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार की कुछ कमी से अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं मिल सकी है। साथ ही 50 बेड के अस्पताल के संचालन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसके लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्दी ही एनओसी मिलने और स्टाफ मिलने पर अस्पताल का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed