फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   71 hajar jndhan khaton men jma huye 7.5 karor

71 हजार जनधन खातों में जमा हुए 7.5 करोड़

Thu, 15 Dec 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 15 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
71 hajar jndhan khaton men jma huye 7.5 karor
jandhan - फोटो : jandhan
आरबीआई को जो रिपोर्ट भेजी गई है उसके मुताबिक इन खातों में करीब 7.5 करोड़ रुपया जमा हुआ है। अब बैंक इन खातों की डिटेलिंग कर रही हैं। आरबीआई सभी खातों पर नजर रखे हुए है। जिले के 3.91 जनधन खातों में केवल 71 हजार ही ऐसे हैं जिनमें जमा और निकासी की गई है। शेष खातों में एक रुपया भी जमा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन



नोटबंदी के बाद से देशभर के जनधन खातों में काफी रुपया जमा हुआ है। प्रदेश के 3.8 करोड़ जनधन खातों में 12,021.32 करोड़ रुपया जमा किया गया है। आरबीआई ने सभी बैंकों से उनके जनधन खातों की जमा के रिकॉर्ड मांगे गए थे। इसके चलते संभल में करीब 11 हजार खातें तीन दिन तक ब्लॉक रहे थे। उनमें जमा और निकासी कुछ नहीं की गई थी। रिकॉर्ड भेजे जाने के बाद आरबीआई के नई गाइडलाइन के मुताबिक उन पर निकासी की सीमा तय कर दी गई थी।
विज्ञापन



एलडीएम सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 बैंकों की 169 शाखाओं ने आरबीआई को अपनी रिपोर्ट सीधे भेजी है। उनके पास जो जानकारी आई है उसके मुताबिक जिले में कुल 3.91 जनधन खाते हैं। इनमें से केवल 71 हजार खातों का आठ नवंबर के बाद प्रयोग किया गया है। इनमें 7.5 करोड़ रुपया जमा हुआ है। किस खाते में कितना जमा हुआ है। इसका रिकॉर्ड अभी कंपाइल किया जा रहा है। केवल वित्त मंत्रालय और आरबीआई या भारत सरकार की अधिकृत संस्था को ही खाते में जमा धनराशि आदि की डिटले उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस खाते में सर्वाधिक जमा हुआ है इसकी जानकारी आना बाकी है। बैंक और एलडीएम के स्तर से खातों की डिटेल को साझा नहीं किया जा रहा है। लेकिन खातों में पांच लाख रुपये तक जमा होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल आयकर विभाग के साथ इन खातों की डिटेल आरबीआई के निर्देश पर साझा की जाएगी। आरबीआई के अगली गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल निकासी को लेकर केवाईसी होने पर मासिक दस हजार रुपये और केवाईसी न होने पर मासिक पांच हजार रुपये की निकासी के नियम लागू हैं। 

जनधन में है प्रत्येक परिवार का एक खाता 
संभल। प्रत्येक परिवार का एक बैंक खाता जरूर हो। इस अभियान के तहत केंद्र सरकार के निर्देश पर विभिन्न बैंकों ने जीरो बैलेंस पर जनधन खाते खोले थे। अभियान के मुताबिक प्रत्येक परिवार से उसकी महिला मुखिया के नाम खाता खोला जाना था। जिन परिवारों में महिला बालिग नहीं थी उनमें पुरुष का खाता खोला गया था। इस तरह से संभल जनपद में 3,91,109 खाते खोले गए थे। 

जाम लगाया तो पेट्रोल पंप से पैसे लेकर एटीएम में डाले पांच लाख
जुनावई (संभल)। बैंकों में पेमेंट न होने को लेकर आज कुछ लोगों के बहकाने पर जनता ने हाईवे के दोनों ओर वाहनों को रोक कर आज फिर से जाम लगा दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे जुनावई चौकी प्रभारी संजय सिंह तोमर के समझाने पर भी जनता ने जाम को नहीं खोला। बाद में थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं। 


  जुनावई में बैंक से पेमेंट न मिलने पर लोग भड़क गए। एसबीआई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस भी मोके पर पहुंची। समझाया लेकिन जाम नहीं खोला। शाखा प्रबंधक को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने यातायात रोक दिया। एसबीआई शाखा प्रबंधक भीम सिंह ने जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक पेट्रोल पंप से लगभग पांच लाख रुपये लाकर एटीएम में डाल कर 225 लोगों को धन का आवटंन किया। प्रबंधक ने बताया कि बैंक में भी जल्दी पैसे आने की कोई उम्मीद नहीं है। फिर भी व्यवस्थाएं बना रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed