{"_id":"5ea716a08ebc3e906d3cda92","slug":"405-labour-came-in-sambhal-sambhal-news-mbd347424181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में फंसे 405 प्रवासी मजदूर संभल जिले में पहुंचे, क्वारंटीन कराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में फंसे 405 प्रवासी मजदूर संभल जिले में पहुंचे, क्वारंटीन कराए गए
विज्ञापन
संभल के होली सुफ्फाह स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में मौजूद चिकित्सकों की टीम।
- फोटो : SAMBHAL
संभल/चंदौसी/बहजोई/गुन्नौर। हरियाणा में फंसे 405 प्रवासी मजदूर 24 घंटे के भीतर संभल जिले में आए हैं। प्रशासन ने इन्हें क्वारंटीन केंद्रों में ठहराया है। दोनों वक्त के भोजन का इंतजाम कराया है। वरिष्ठ अधिकारी क्वारंटीन केंद्रों का दौरा करके लगातार इंतजाम देख रहे हैं। चंदौसी के क्वारंटीन केंद्र का मंडलायुक्त वीरेंद्र सिंह और पीएसी के आईजी तथा जिले के नोडल अधिकारी अमित चंद्रा निरीक्षण किया।
अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी ने बताया कि शनिवार को दिन में प्रवासी मजदूरों के क्वारंटीन करने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई थी लेकिन रविवार से उनके आने का सिलसिला शुरू हुआ जो सोमवार को सुबह तक जारी रहा। अभी और मजदूर आ सकते हैं लेकिन इनकी संख्या पता नहीं है। वैसे जिला प्रशासन की ओर से मजदूरों को ठहराने और उनके लिए भोजन आदि का इंतजाम पहले ही कर लिया गया है।
अपर जिलाधिकारी के मुताबिक चंदौसी तहसील में 204 मजदूर आए हैं जिन्हें बहजोई और चंदौसी में ठहराया गया है जबकि संभल तहसील में 60 और गुन्नौर तहसील में 141 मजदूर आए हैं। सभी मजदूर संभल जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं जो रोजीरोटी कमाने हरियाणा गए थे और लॉक डाउन में फंस गए थे। इन्हें राज्य सरकार ने अपनी बसों से वापस बुलाया है। अब 14 दिन तक क्वारंटीन केंद्र में रखकर इनकी सेहत की जांच की जाएगी फिर इन्हें घर भेजा जाएगा। अगर किसी को जुकाम, बुखार और खांसी है या फिर कोरोना के कोई लक्षण दिखते हैं तो उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।