फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   30 lakh fraud in mentha purchase, report against three including firm on court orders

Sambhal News: मेंथा खरीद में 30 लाख धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर फर्म सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
30 lakh fraud in mentha purchase, report against three including firm on court orders
चंदौसी। चंदौसी की मेंथा फर्म से बदायूं जनपद की फर्म ने करीब चार करोड़ रुपये की कीमत का मेंथा ऑयल खरीदा था और 30 लाख रुपये उधारी के रह गए। बाकी पैसे न देने पर फर्म स्वामी ने नोटिस भेजा तो गलत पता बताकर नोटिस वापस करा दिया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर बदायूं की फर्म व उसके दो मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

चंदौसी निवासी गिरिश कुमार ने न्यायालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि जिला बदायूं के उझानी के मोहल्ला गंज सईदा की मैसर्स राधिका मिंट की मालिक रूचि गुप्ता निवासी भदवार गंज उझानी ने उनकी मेंथा फर्म से अक्तूबर 2022 से मार्च 2023 तक कुल 4.30 करोड़ रुपये का मेंथा ऑयल खरीदा था। उन्होंने उस समय करीब 34 लाख का भुगतान कराया था। बार बार कहने पर आरोपियों ने दो बार में करीब 3.65 करोड़ का भुगतान करा दिया। शेष धनराशि करीब 30 लाख रुपये रह गई। इस मामले में न्यायालय ने आरोपी रूचि गुप्ता, महेंद्र गुप्ता व उझानी के फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व षड्यंत्र रचने के आरोप में चंदौसी कोतवाली को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed