फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   3 ke khelaf report dharj

बिलारी चीनी मिल के अध्यासी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Nov 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 19 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
3 ke khelaf report dharj
डेमो - फोटो : demo pic
गन्ने की अवैध खरीद फरोख्त में बिलारी चीनी मिल के अध्यासी समेत तीन के खिलाफ अमसोली थाने मेें रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार रात को जिला गन्ना अधिकारी मुरादाबाद डा. सुभाष यादव के नेतृत्व में असमोली क्षेत्र में चेकिंग की गई थी। सहकारी गन्ना समिति मुरादाबाद के सचिव ने असमोली थाने में तहरीर दी थी। प्रारंभिक जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की है। इसकी अब विवेचना चल रही है।
विज्ञापन



सहकारी गन्ना समिति मुरादाबाद के सचिव मनोज कुमार कोंट ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर को शाम 7 बजे चेकिंग की गई थी जिसमें मुरादाबाद के जिला गन्ना अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बेलवाड़ा, उप महाप्रबंधक गन्ना शिवकुमार त्यागी, असमोली चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक इंदर शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन


गन्ने की दो ट्रालियां ऐसी मिलीं जिनके चालकों के पास गन्ने की बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं था। जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई कि असमोली चीनी   मिल क्षेत्र के छोटे किसानों से गन्ने को खरीदा गया है। यह गन्ना ट्राली में भरकर बिलारी चीनी मिल ले जाया जा रहा था। असमोली के थाना प्रभारी ने बताया कि गन्ना गन्ना समिति के सचिव की तहरीर के आधार पर डालचंद्र और छुट्टन खां निवासी टांडा तथा बिलारी चीनी मिल के अध्याशी राणा वीर प्रताप सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश गन्ना आपूर्ति एवं खरीद विनियमन तथा तथा उत्तर प्रदेश गन्ना आपूर्ति एवं खरीद आदेश व शुगर केन कंट्रोल आर्डर के प्रावधानों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed