फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   14 government schools in the district selected for repair work.

Sambhal News: मरम्मत कार्य के लिए चयनित हुए जिले के 14 राजकीय विद्यालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
14 government schools in the district selected for repair work.
बहजोई। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले के 14 राजकीय विद्यालयों को वृहद मरम्मत कार्य के लिए चयनित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों की सूची कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

कार्यवाहक डीआईओएस सीपी सिंह ने बताया कि शासन ने राजकीय विद्यालयों में वृहद मरम्मत के लिए प्रस्ताव मांगे थे। इसके बाद जिला स्तर पर 14 विद्यालयों की सूची तैयार की गई। पटल प्रभारी मोहम्मद जुबैर ने बताया कि यह सूची शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्था को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

अब कार्यदायी संस्था इन मरम्मत कार्यों का एस्टीमेट बनाकर जिला स्तर पर देगी। यह एस्टीमेट और वृहद मरम्मत का प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति के माध्यम से शासन तथा विभागीय मुख्यालय भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति और बजट जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था मरम्मत कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों के चयन के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था अब चयनित विद्यालयों के लिए मरम्मत कार्यों का अनुमानित खर्च तैयार करेगी। यह अनुमान जिला स्तरीय समिति को सौंपा जाएगा। समिति इसे शासन और विभागीय मुख्यालय को भेजेगी। शासन की मंजूरी और बजट मिलने पर ही मरम्मत कार्य प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed