{"_id":"5f90832f8ebc3e5fa477be43","slug":"youth-raped-teenager-saharanpur-news-mrt507210873","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: ननिहाल में आई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, बदहवास हालत में खेत में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: ननिहाल में आई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, बदहवास हालत में खेत में मिली
Thu, 22 Oct 2020 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
बेहट। थाना फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी परिजनों के साथ बेहट क्षेत्र में अपने ननिहाल में आई हुई है। मंगलवार की रात में गांव का एक युवक उसे उसके मामा के घेर से बहला फुसलाकर खेत में ले गया।
विज्ञापन
आरोप है युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। पीड़ित के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया और वह उसकी तलाश में लग गए। देर रात परिजनों और ग्रामीणों को वह बदहवास हालत में खेत में मिली।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन पीड़ित को कोतवाली लेकर आए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रात में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित के मामा की तहरीर पर आरोपी शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भेजा है।
विज्ञापन