फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young wasted drunk falling

नशे में पड़कर बर्बाद हो रहे युवा

Fri, 06 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 06 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Young wasted drunk falling
When street theater activist - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अखिल भारतीय महात्मा गांधी विचार मंच द्वारा युवाओं को नशामुक्त करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जिसमें युवाओं से नशे की लत छोड़ने और उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मंच द्वारा कलक्ट्रेट में नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया। जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिले में कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवा का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।  
विज्ञापन


इस संबंध में मंच के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में असलम गांधी, दौलतमंद, हाजी तसलीम, मुनव्वर आफताब, मनोज बिरला, आदिल खान, मोहम्मद इसराइल, नौशाद, फिरोज, जय प्रकाश, रीतिष, अबरार खान, सूफी सुल्तान, जहांगीर खान, सगीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ग्राम नसीरपुर डिगौली तथा घड़कौली में महापुरुषों की प्रतिमाओं को खंडित करने तथा कालिख पोतने को घृणित कार्य बताते हुए शोक व्यक्त किया।

गुरुवार को समिति के राष्ट्रीय अध्सक्ष आरपी सिंह और मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह पालीवाल ग्राम नसीरपुर डिगौली और ग्राम घड़कौली पहुंचे। उन्होंने दलित समाज के बुद्धिजीवियों के साथ विचार विमर्श किया और महापुरुषों की प्रतिमाओं को तोड़े जाने तथा कालिख पोते जाने को घृणित कार्य बताया।


 उन्होंने 15 मई को संत रविदास छात्रावास में मंडल सम्मेलन आयोजित करने का ऐलान किया।  इस मौके पर साधुराम, रणधीर सिंह, सुभाष गौतम, अमित कुमार, सोनू, सर्वेश, इसम सिंह, मोल्हड़ सिंह, रामपाल, अमित कुमार, डाक्टर प्रदीप कुमार, वीनू कामली, ब्रजवाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed