फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young man murdered by attacking with knife and rod

Saharanpur News: चाकू और रॉड से हमला कर युवक की हत्या

Mon, 01 Apr 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 01 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered by attacking with knife and rod
सहारनपुर। शहर की दानिश कॉलोनी में पतंग का मांझा गले में लिपटने पर हुए विवाद में युवक की चाकू से गोदकर और रॉड से हमला कर हत्या कर दी, जबकि उसके दोस्त को घायल कर दिया। हत्याकांड का आरोप दो सगे भाई और अन्य तीन सगे भाइयों पर है। मुख्य आरोपी नाबालिग है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दानिश कॉलोनी निवासी अदनान (18) पुत्र चांद शुक्रवार दोपहर कॉलोनी में घूम रहा था। पतंग का मांझा लिपटने पर कॉलोनी में रहने वाले मुख्य नाबालिग आरोपी और उसके साथी इरशाद के साथ विवाद हो गया था। तब मामला निपट गया था। देर रात रोजा इफ्तारी के बाद अदनान व उसका दोस्त निजाम जूस पीने जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य आरोपी, उसके भाई सगे भाई चांद ने अपने साथी समीर, शमील, इरशाद निवासी दानिश कॉलोनी के साथ मिलकर अदनान को घेर लिया। आरोपियों ने अदनान पर चाकू और लाेहे की रॉड से हमला किया। हमलावरों ने निजाम पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। पता चलने पर परिजन पहुंचे और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी समीर, शमील, इरशाद भी सगे भाई हैं। मृतक की मां सायरा ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

-
अदनान पर थी घर की जिम्मेदारी, लगेगी गैंगस्टर
अदनान के दो छोटे भाई कामरान, आयान और एक बहन अन्या हैं। अदनान ही घर में कमाने वाला था। वह होजरी कारोबारी के यहां नौकरी करता था। देहात कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश का कहना है कि आरोपियों गैंगस्टर भी लगेगी। वहीं, प्रेम-प्रसंग को लेकर भी हत्या करने की चर्चा रही, लेकिन पुलिस की जांच में ऐसी बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
पतंग मांझा लिपटने के विवाद में युवक की हत्या की गई है। एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
-अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed