{"_id":"6aaaf5707d301eea26091472","slug":"three-theft-cases-were-solved-four-thieves-were-caught-and-goods-were-recovered-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-183884-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, चार चोर पकड़े, माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, चार चोर पकड़े, माल बरामद
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर और गंगोह पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से चार बाइक, सात बैटरी और नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई अलग-अलग मामलों में की गई है। पुलिस ने इन चोरों को जांच के दौरान पकड़ा।
फतेहपुर पुलिस ने कमालपुर रोड बिजलीघर के पास से तौकिर और साकिब को पकड़ा। ये दोनों चोरी की दो घटनाओं में शामिल थे। सदर सीओ विकास प्रताप चौहान ने बताया कि 23 मई को नवनीत कुमार ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद 16 सितंबर को एसआई सुबोध शर्मा ने बेहट क्षेत्र में टावर से बैटरी और अन्य स्थानों से बाइक व मोबाइल चोरी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक, सात बैटरी और नौ मोबाइल बरामद किए हैं। तौकिर पर 11 और साकिब पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
गंगोह पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ मोहित और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। गंगोह सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को धर्मवीर ने अपनी बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वजीरपुर तिराहे से आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।