फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yamuna water reached one meter above the danger mark

Saharanpur News: खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंचा यमुना का पानी

Mon, 10 Jul 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water reached one meter above the danger mark
सरसावा में नेशनल हाईवे पर एक फीट ऊंचाई तक आर पार बह रहा पानी
विज्ञापन


गंगोह में यूपी हरियाणा का संपर्क कटा
सरसावा/गंगोह। सरसावा में यमुना नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। भारी जल सैलाब से बिन्नाखेड़ी, छापुर, सुआंखेड़ी, चौरी मंडी गांवों के रास्ते बंद हो गए हैं। सरसावा में नेशनल हाईवे 344 पर सरसावा बाईपास से लेकर करीब दो किलोमीटर के हिस्से में यमुना नदी का पानी एक फीट ऊंचाई तक सड़क पर बह रहा है। उधर] गंगोह में यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से हरियाणा यूपी का जनसंपर्क कट गया है। प्रशासन ने अवरोध लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।

यमुना नदी भारी जल सैलाब के कारण पूरे वेग के साथ बह रही है। इससे यमुना के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। यमुना से जलधारा के रूप में निकली बूढ़ी यमुना नदी तो अपना किनारा छोड़कर गांवों में बह रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम चोरी मंडी, बैंगनी, हैदरपुर, शाहजहांपुर, झरौली, बहलोलपुर, घांघोड़, हुसैनपुर, कुतुबपुर, अपलाना, मंधोर, ढिक्का आदि गांवों के खेत यमुना के जल से भरे हैं जिससे ग्रामीण खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर बने पुल से हरियाणा की और बने दूसरे छोटे पुल से पानी पांच से छह फीट तक पानी चढ़ने से हरियाणा-यूपी का जनसंपर्क कट गया है। हरियाणा में शेरगढ़ टापू एवं यूपी में बनी पुलिस चौकी से पहले ही प्रशासन ने बैरियर लगाकर यात्रियों को रोक दिया है। इसके अलावा यमुना नदी में फंसे किसानों के ट्रैक्टरों को प्रशासन ने बाहर निकलवाया।

-------------------

पानी से बचने को पेड़ पर चढे़ ग्रामीणों को बाहर निकाला
गंगोह। गांव बल्ला मजरा निवासी सोनू एवं कालू पंजाब के पठानकोट से वापस लौट रहे थे। जैसे ही यह लोग दौलतपुर घाट पर पहुंचे और यमुना पार करने लगे वैसे ही पानी का बहाव तेज हो गया। जान बचाने के लिए दोनों ग्रामीण पेड़ पर चढ़ गए और शोर मचा दिया। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीम अजय अम्बुष्ट, सीओ गंगोह मनीष चंद्र एवं कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैन्तुरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनो को बाहर निकाला गया।


--------------
जोधेबांस में कटाव, यमुना में बही धान गन्ने की फसल

फोटो समाचार

साढौली कदीम। यमुना के किनारे के खेतों में कटाव शुरू होने से किसानों के लाखों रुपये के पेड़ व फसलें पानी की भेंट चढ़ गए हैं। सोमवार को तहसील बेहट के यमुना तटवर्ती गांव जोधेबांस में पानी ने किसानों के खेतों में जोरदार कटाव किया। ग्रामीण कुलदीप सिंह, सर्वेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, अंशुल, प्रेमपाल आदि ने बताया कि उनकी गन्ना, धान की फसल एवं पोपलर के पेड़ यमुना में बह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed