सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी पर पूजा अर्चना की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा संपूर्ण सृष्टि नाग कुंडली के रूप में स्थित है।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रावण मास पूजा में नर्मदेश्वर महादेव का नाग रूप में आह्वान कर पूजन किया गया। इस मौके पर रुद्रीपाठ और भुजंग स्त्रोत के साथ भोले बाबा का महारुद्राभिषेक किया गया। स्वामी कालेंद्रानंदजी महाराज ने कहा कि नाग देवता को भोले शंकर महादेव ने अपने गले में धारण किया। उन्होंने कहा कि काल को हर समय याद रखना चाहिए कि जीवन एवं जगत सब नश्वर है। यह एक दिन छूट जाना है, केवल परमात्मा ही सत्य है, जिसके प्राप्ति जीव का मूल उद्देश्य है। नाग देवता प्रकृति के रक्षक कहे जाते हैं। यह प्रकृति के साथ-साथ जीवों के भी संरक्षक हैं, जिसमें नाग देवता प्रकृति का संवर्द्धन करते हैं। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित सोनू शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, राजेंद्र धीमान, सागर गुप्ता, मनीष अश्विनी कंबोज, गीता, बबीता, कविता, पूनम, सुचेता अरोड़ा, सुमन मौजूद रहे। उधर, मोरगंज स्थित कनडेरो वाले मंदिर में आचार्य शुभम कौशिक ने भगवान शिव व नाग देवता की पूजा अर्चना कराई। इस दौरान शुभम अत्री, रौनक मित्रा, अतुल दीक्षित मौजूद रहे।