फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worshiped 1008 Parthiv Shivling with reverence

श्रद्धाभाव से की 1008 पार्थिव शिवलिंग की पूजा

Thu, 19 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Worshiped 1008 Parthiv Shivling with reverence
राधा विहार स्थित औघड़दानी मन्दिर 1008 पार्थिक शिवलिंग का पूजन करते शिव भक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्रावण मास के उपलक्ष्य में राधा विहार स्थित श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 1008 पार्थिव शिवलिंग की पूजा श्रद्धा भाव से की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि संपूर्ण सृष्टि ही पार्थिव शिव पिंड रूपी है।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिद्वार से श्री गंगा नदी और महानगर की पांवधोई नदी की मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के साथ तैयार किए। इसके साथ ही 12 ज्योर्तिलिंग स्थापित किए गए। स्वामी कालेंद्रानंद और पंडित योगेश तिवारी ने विधि-विधान सेे पार्थिव शिवलिंग की पूजा कराई। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पार्थिव शिवलिंग पूजा की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि सर्व प्रथम मां पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए पार्थिव शिवलिंग की पूजा की थी। पार्थिव शिवलिंग जैसे-जैसे जलाभिषेक करते समय जल में समाहित होता है, वैसे-वैसे व्यक्ति के जीवन के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। पार्थिव शिवलिंग की पूजा आत्म तत्व जागृति का महाविधान है। भगवान श्री हरि विष्णु ने पार्थिव शिवलिंग पूजन कर सुदर्शन चक्र प्राप्त किया। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, नरेश चंदेल, दिनेश ठाकुर, राजीव शर्मा, विभा, उमा, संगीता, सुचेता, सोनिया, बाला, दीपा, सुषमा, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed