फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worship of best restraint religion on the sixth day of Dashlakshana festival

दशलक्षण पर्व के छठे दिन की उत्तम संयम धर्म की पूजा

Mon, 05 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Worship of best restraint religion on the sixth day of Dashlakshana festival
नकुड़ में पूजा अर्चना करती जैन समाज की महिलाएं और किशोरी - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़। रामपुर मनिहारान। नानौता। गंगोह (सहारनपुर)। दशलक्षण पर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म की पूजा के साथ शीतलनाथ भगवान, चंद्रप्रभु भगवान की शांतिधारा के साथ पूजा-प्रक्षाल करते हुए बताया गया कि स्वस्थ, संतुलित सोच के लिए नियंत्रित जीवन जीना उत्तम संयम धर्म है।
विज्ञापन

नकुड़ के श्री दिगंबर जैन आदिनाथ मंदिर एवं चंद्रप्रभु चैतालय में उत्तम संयम की पूजा के साथ शीतलनाथ भगवान की पूजा अर्चना करते हुए शांतिधारा एवं कलशों द्वारा अभिषेक किया गया। जबकि विगत रात्रि महिला जैन मिलन की और से आयोजित धार्मिक चालीसा पाठ प्रतियोगिता में माही जैन, दक्ष जैन, सिद्धार्थ जैन, अंश जैन, प्रत्यक्ष जैन, रजत जैन, विदिशा जैन ने चालीसा पाठ सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। मुकेश जैन, शिवम जैन ने बाबा का दर्शन सुहाना लगता है भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में चातुर्मास कर रहे जैन संत आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज ससंघ के सानिध्य में मोहल्ला इकराम स्थित प्राचीन जैन मंदिर में श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात आदिनाथ पूजा, पुष्पदंत पूजा, सोलहकरण पूजा, पंचमेरू पूजा, दशलक्षण पूजा, उत्तम सत्य धर्म की पूजा मुख्य रूप से की गई। प्रधान मनोज जैन, उपप्रधान निपुण जैन, मंत्री अभिषेक जैन, अनुराग जैन, शशांक जैन, अमित जैन, विजय जैन, अर्जव जैन, भूपेंद्र जैन, अक्षत जैन, अंश जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता में उत्तम संयम धर्म के साथ धूप दशमी पर्व भी जैन श्रद्धालुओं द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में पुरुष-महिलाएं एवं बच्चों ने प्रभु के दर्शन करते हुए अग्नि पात्र में धूप को अर्पित किया। इससे सारा वातावरण सुगंध स्वच्छ हो गया। प्रमोद जैन, स्नेह जैन, रितु जैन, आशीष जैन, राकेश जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, उषा जैन, अर्पिता जैन, सार्थक जैन, अंकित जैन, सीमा जैन, निशि जैन आदि रहे।

गंगोह की अंबा विहार कालोनी में स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में धूप दशमी पर समाज द्वारा सामूहिक रूप से धूप अर्पण की गई। तत्पश्चात सामूहिक आरती की गई। अभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य मनोज जैन को प्राप्त हुआ। चंदू लाल जैन, मुकुल जैन, विशाल जैन, संदीप जैन, वंश जैन, अंकुर जैन, मोहित जैन आदि रहे।

रामपुर मनिहारान के जैन मंदिर में महिलाओं व बच्चों को पुरस्कृत करते पदाधिकारी

रामपुर मनिहारान के जैन मंदिर में महिलाओं व बच्चों को पुरस्कृत करते पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed