{"_id":"61953fa74223c97faf4638d8","slug":"work-will-start-soon-on-new-projects-included-in-smart-city-ceo-saharanpur-news-mrt565146773","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में शामिल नए प्रोजेक्ट पर जल्द शुरू होगा कार्य : सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में शामिल नए प्रोजेक्ट पर जल्द शुरू होगा कार्य : सीईओ
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की बैठक बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई। एक ओर जहां स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ने योजना के तहत विकास का खाका बैठक में रखा। वहीं बैठक में पहुंचे पार्षदों ने योजना से जुड़े कार्यों पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया।
सबसे पहले सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि योजना में कुछ नए प्रोजेक्ट जोड़े गए हैं, जिनमें जुबलीपार्क में मल्टीलेवल कार पार्किंग, वुडन सिटी में एक वुडन कॉम्पलेक्स, अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड के स्थान पर कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स कम पार्किंग का निर्माण होगा। महानगर के दिल्ली रोड, देहरादून रोड, अंबाला रोड और बेहट रोड पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिनका डिजाइन तैयार हो चुका है। वुडन सिटी (खाताखेड़ी ) के लिए भी एक प्रवेश द्वार बनाने की योजना है। दावा किया कि महानगर के 22 स्कूलों में स्मार्ट क्लास का कार्य भी दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। जनमंच के बराबर में इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर का निर्माण भी कराया जाएगा। एबीडी एरिया के दस चौराहों के चारों ओर 100-100 मीटर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही मेला गुघाल क्षेत्र का सुंदरीकरण करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि शहर की सबसे बड़ी सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए प्लान तैयार हो चुका है। यह भी बताया कि नगर के स्कूलों के सुंदरीकरण के लिए पहले चरण में चहारदीवारी, रंगाई-पुताई और गेट आदि लगाए जाएंगे। जिन 22 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाई जा रही हैं उनका कार्य दिसंबर तक पूर्ण होगा। एबीडी एरिया के पार्षदों ने उनके क्षेत्र में कोई कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इस पर नगरायुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत एबीडी एरिया के 21 वार्डों के विकास पर पूरा फोकस है। बैठक में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, कृष्ण लाल अरोड़ा, पूर्व विधायक राजीव गुुुंबर, मुकेश चौधरी, डॉ. पीके शर्मा, कुलभूषण जैन, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी, नगर विधायक के प्रतिनिधि विपिन जैन, गुलशेर, फजलुर्रहमान, इमरान सैफी, पार्षद पुनीत चौहान, मुकेश गक्खड़ आदि मौजूद रहे।
------
आईसीसीसी का कार्य लगभग पूर्ण
ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। शहर में 296 लोकेशन पर 860 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे न केवल कूड़ा उठान व ट्रैफिक आदि को नियंत्रित किया जा सकेगा, बल्कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से भी यह काफी उपयोगी होंगे।
विज्ञापन
------
रिंग रोड बनाने का सुझाव दिया
पार्षद मंसूर बदर ने क्रेगी नाले को अंडर ग्राउंड कर किशनपुरा तक एक रिंगरोड बनाने का सुझाव दिया। नगरायुक्त ने बताया कि इसे कार्ययोजना में शामिल किया गया था, लेकिन कुछ लोगों का सुझाव है कि इसे खुला ही रखा जाए। इस पर अभी मंथन किया जा रहा है। पार्षद मंसूर ने कुतुबशेर से रायवाल चौक तक सड़क व नाले को व्यवस्थित कराकर एक मॉडल रोड बनाने की भी मांग रखी।
------
पार्कों के सुंदरीकरण पर नाराजगी
नगरायुक्त ने कहा कि शहर के नौ पार्कों लक्ष्मीनगर पार्क, पटेल नगर, सुभाष नगर, जुबली पार्क, मदनपुरी, गांधी पार्क, महावीर पार्क व म्युनिस्पिल कॉलोनी पार्क में दोबारा सुंदरीकरण किया जाएगा। उनकी इस बात पर पार्षद आशुतोष सहगल ने सवाल उठाते हुए विरोध जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम पहले इन पार्कों का सुंदरीकरण कर चुका है, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। अब स्मार्ट सिटी के तहत फिर से पैसा लगाया जा रहा है जो धन की बर्बादी है।