फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wood handicrafts of the district are pleasing to the foreigners

विदेशियों को भा रहा जनपद का काष्ठ हस्तशिल्प

Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wood handicrafts of the district are pleasing to the foreigners
ग्रेटर नोएडा एक्सपो में लगा सहारनपुर वुड कार्विंग निर्यातक का स्टाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ग्रेटर नोएडा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में विदेशी ग्राहकों को जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प खूब भा रहे हैं। यूरोप, अमेरिका और खाड़ी देशों के ग्राहक बड़ी संख्या में जिले के निर्यातकों के स्टॉल पर आ रहे हैं। निर्यातकों को इस मेले से निर्यात के लिए बड़ी संख्या में ऑर्डर मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में 30 मार्च से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में जनपद के 20 से अधिक निर्यातकों ने स्टॉल लगा रखे हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के काष्ठ हस्तशिल्प सजा रखे हैं। विदेशी ग्राहकों को जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद काफी भा रहे हैं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन और निर्यातक प्रमोद सडाना का कहना है कि जनपद का काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद विदेशी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। उनके स्टॉल पर अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैंड, इटली, सउदी अरब, कुवैत और दुबई के ग्राहक आए हैं। उन्हें विभिन्न प्रकार के काष्ठ हस्तशिल्प काफी पसंद आए हैं। जिससे काफी ऑर्डर मिलने की संभावना है। वरिष्ठ निर्यातक परविंदर सिंह ने बताया कि कोरोना संकट के चलते यह अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला काफी दिनों के बाद लगा है। उनके स्टॉल पर आस्ट्रेलिया, हॉलैंड, जर्मनी, दुबई, यूनाईटेड किंगडम, अमेरिका आदि से काफी संख्या में ग्राहक आए हैं। विदेशी ग्राहक जनपद में निर्मित काष्ठ हस्तशिल्प के विभिन्न उत्पादों में रुचि दिखा रहे हैं। इससे उम्मीद है कि इस मेले से बडी संख्या में ऑर्डर प्राप्त होंगे। यह मेला तीन अप्रैल तक चलेगा। जिससे और अधिक विदेशी ग्राहकों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed