फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wood handicraft products played a big role in foreign countries

काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों ने बजाया विदेशों में डंका

Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wood handicraft products played a big role in foreign countries
वुड कार्विंग का सामान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बीते साढे़ तीन दशकों में जनपद के औद्योगिक विकास को पंख लगे हैं। जिले के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों का विदेशों में डंका बज रहा है। अमेरिका से लेकर यूरोप तक के कई देशों में काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों को खासा पसंद किया जा रहा है। जनपद से 1000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रतिवर्ष निर्यात हो रहा है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले 35 वर्षों में बडे़ स्तर पर औद्योगिक इकाइयां लगी हैं। इस बीच दिल्ली रोड औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही देहरादून रोड, पिलखनी, जनता रोड और कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र विकसित हुए हैं, साथ ही होजरी और काष्ठ हस्तशिल्प के क्षेत्र में भी काफी प्रगति हुई है। 35 वर्ष पहले जनपद में इंडियन टोबैको कंपनी और स्टार पेपर मिल जैसे बडे़ उद्योग स्थापित थे। अब जनपद में 2000 से अधिक छोटी बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। इसमें वुड कार्विंग और होजरी उत्पादों को बनाने वाली इकाइयां अधिक हैं। इसके अलावा वुड कार्विंग, जूता उद्योग के लिए सीएफसी (कॉमन फेसिलिटी सेंटर) की स्थापना का काम चल रहा है, साथ ही बांस, जूता और वुड कार्विंग उद्योगों का कलस्टर भी बन रहा है। जनपद में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और उद्यमियों की हितों की रक्षा एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए कई औद्योगिक संगठन बने हैं। इनमें इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती और इंडियन इंडस्ट्रीज एंड बिजनेस एसोसिएशन आदि संगठन शामिल हैं।
विज्ञापन

बढ़कर हुई दो हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां
जनपद में पिछले 35 वर्षों में औद्योगिक विकास से खासी गति पकड़ी। इस दौरान वुुड कार्विंग, होजरी सहित अन्य उत्पादों की इकाइयों में वृद्धि हुई। इस समय वुड कार्विंग की करीब 1400 इकाइयां हैं, जबकि होजरी निर्माण इकाइयां भी 360 से अधिक हो गई हैं। इसके अलावा कई अन्य औद्योगिक इकाइयां भी उत्पादन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में बढ़ी औद्योगिक सुविधाएं
- हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के प्रशिक्षण केंद्र खुला
- संयुक्त निदेशक उद्योग कार्यालय खुला
- वुड कार्विंग कलस्टर की स्थापना में तेजी
- जूता उद्योग के लिए कलस्टर स्थापित करने की प्रक्रिया तेज
-पिलखनी, जनता रोड, कामधेनु आदि औद्योगिक क्षेत्रों का विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed