फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women said the government spoiled the budget of the kitchen on the festival

Saharanpur News: महिलाएं बोली सरकार ने त्योहार पर बिगाड़ा रसोई का बजट

Thu, 02 Mar 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Women said the government spoiled the budget of the kitchen on the festival
सहारनपुर। होली से पहले रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी गृहिणियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। महिलाओं का कहना था कि त्योहार पर सरकार को गैस के दाम कम करके सौगात देनी चाहिए थी उल्टे 50 रुपये की बढ़ोतरी करके रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

दाम कम करके राहत देती तो होता अच्छा
गंगोह की रामतीर्थ काॅलोनी निवासी सरोज माहेश्वरी का कहना है कि एलपीजी हर घर की मूलभूत आवश्यकता है। सरकार गैस के मूल्यों में लगातार वृद्धि कर रही है। सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है। इससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। सरकार होली से पूर्व गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने के बजाय कुछ कम करके लोगों को राहत देती तो अच्छा होता।
विज्ञापन

घर चलाना हुआ मुश्किल
बेहट की हितेश विहार काॅलोनी निवासी निधि गुप्ता का कहना है कि महंगाई बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। सिलिंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने से आम आदमी परेशान है। सरकार गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाए। एक तो खाद्य सामग्री की महंगाई कमर तोड़ रही है दूसरे उसमें गैस की बढ़ रही कीमत परेशानी में डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस के दाम बढ़ाकर बिगाड़ा रसोई का बजट
देवबंद के अंबोली गांव निवासी नीरज देवी का कहना है कि बढ़ती महंगाई में वैसे ही घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में होली से पहले रसोई गैस सिलिंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी केंद्र सरकार ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई कम करने के सरकार को प्रयास करने चाहिए थे, लेकिन सरकार नाकाम साबित हो रही है।

गैर सिलिंडर पर रुपये बढ़ाना गैर वाजिब
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी निवासी शिक्षिका सुषमा राणा ने कहा कि पहले ही फल, सब्जी, दूध, अनाज, किरयाना आदि की महंगाई के चलते घरेलू बजट बिगड़ा हुआ था केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलिंडर पर 50 रुपये बढ़ाना बिल्कुल गैर वाजिब है। सरकार का ये कदम जनता के हित में नहीं है। होना तो यह चाहिए था कि महंगाई को देखते हुए सरकार घरेलू गैस के दाम कम करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed