फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youth unable to pursue studies due to lack of funds dies after being run over by a train

सहारनपुर: पैसे न होने पर पढ़ाई नहीं कर पा रहा था युवक, ट्रेन से कटकर मौत; ये बोले परिजन और पुलिस

Tue, 22 Sep 2026 09:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 22 Sep 2026 09:12 PM IST
सार

गांव चोरीमंडी निवासी अमित 12वीं कक्षा के बाद आर्थिक तंगी होने के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहा था। इसी कारण वह तनाव में था। मंगलवार को उसका शव अंबाला- सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Youth unable to pursue studies due to lack of funds dies after being run over by a train
रेलवे की पटरी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे 22 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक की पहचान चिलकाना के गांव चोरीमंडी निवासी अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मंगलवार को सरसावा स्थित अंबाला- सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर भीखनपुर पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के कटने की सूचना पुलिस को मिली थी। सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अमित अविवाहित था और दो भाई-बहनों में बड़ा था। वह इंटरमीडिएट के बाद आगे पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहा था। इसी बात को लेकर वह तनाव में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed