फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman's body found at railway station

रेलवे स्टेशन पर मिला महिला का शव

Wed, 10 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found at railway station
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जीआरपी ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जीआरपी थाने को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में बैंक एटीएम के पास महिला का शव पड़ा है। इसके बाद जीआरपी सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे और महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। महिला की उम्र 45 साल बताई जा रही है। महिला के एक हाथ में कलावा बंधा हुआ है, साथ ही नीले रंग का सूट पहने हुआ है। जीआरपी ने महिला की शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। जीआरपी ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। जीआरपी इंस्पेक्टर प्रीता सिंह ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला कहां की रहने वाली है इसकी अभी शिनाख्त करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed