फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies due to drowning in Yamuna

यमुना में डूबने से मानसिक रोगी महिला की मौत

Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to drowning in Yamuna
यमुना में डूबने से महिला की मौत
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। रात्रि में अचानक घर से लापता हुई महिला का शव बुधवार की दोपहर ग्रामीणों की मदद से यमुना नदी के टोडरपुर भूकड़ी घाट से बरामद कर लिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना चिलकाना के गांव जोधेबास निवासी मुकेश कुमार पुत्र केहरसिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी रेखा देवी पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका वर्तमान में भी इलाज चल रहा था। वह मंगलवार की रात्रि में घर से अचानक लापता हो गयी। उन्होंने रात्रि से ही उसकी काफी खोजबीन की परन्तु उसका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार को सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने एक महिला की चप्पल यमुना नदी के किनारे पड़े मिले जिस पर ग्रामीणों ने महिला के यमुना नदी में डूबने की आशंका पर यमुना में खोज शुरू की। यमुना में तलाश के दौरान महिला का शव दोपहर के समय टोडरपुर भूकड़ी के घाट से बरामद कर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे चिलकाना थाना प्रभारी अमित शर्मा व टोडरपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने शव की शनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया। उन्होंने रेखा देवी के रूप में उसकी शनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed