{"_id":"684337ffe1cedc6750097467","slug":"woman-carrying-food-to-the-field-for-her-husband-accused-of-gang-rape-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-151287-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पति के लिए खेत में खाना लेकर जा रही महिला से सामूहिक बलात्कार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पति के लिए खेत में खाना लेकर जा रही महिला से सामूहिक बलात्कार का आरोप
Sat, 07 Jun 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म करने व स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी व डीआईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आरोपियों पर परिजनों के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। डीआईजी ने पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
अंबेहटा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने डीआईजी सहारनपुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते एक जून को दोपहर में वह अपनी ननद के साथ खेत पर काम कर रहे अपने पति के लिए खाना लेकर जा रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते उनके दो पड़ोसियों ने रास्ते से उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। उसकी ननद ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसकी ननद वहां से मदद के लिए परिजनों को बुलाने चली गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों लोग उसे खेत मे बनी झोंपड़ी में ले गए और कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया और प्राइवेट पार्ट को चोट भी पहुंचाई। पीड़िता ने बताया कि जब उसकी ननद व परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। डीआईजी सहारनपुर ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।