{"_id":"6558feae99c57d678b0b6ae6","slug":"will-get-18-new-doctors-will-be-posted-in-government-hospitals-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-13216-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मिलेंगे 18 नए डॉक्टर, सरकारी अस्पतालों में होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मिलेंगे 18 नए डॉक्टर, सरकारी अस्पतालों में होगी तैनाती
विज्ञापन
- अगले सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में चस्पा होगी लिस्ट
- जिला अस्पताल, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर डॉक्टरों की कमी होगी दूर
- एक दिन पूर्व कलक्ट्रेट में हुए साक्षात्कार में 25 में से आए थे 18 अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सरकारी अस्पतालों में जल्द ही चिकित्सकों की कमी दूर होगी। स्वास्थ्य विभाग को अगले सप्ताह 18 नए चिकित्सक मिल जाएंगे। इनकी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सूची चस्पा होगी।
एसबीडी जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, महिला जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर चिकित्सकों की कमी है। स्वास्थ्य विभाग ने संविदा पर 25 चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए 28 अक्तूबर तक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। यह तैनाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल, देवबंद सीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर की जाएगी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। 25 में से 18 अभ्यर्थी साक्षात्कार देने के लिए आए थे। अब इनकी लिस्ट अगले सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में चस्पा हो जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को 18 नए चिकित्सक मिल जाएंगे। इन चिकित्सकों की नियुक्ति होने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने पदों पर नियुक्ति एवं वित्तीय वर्ष तक के लिए मान्य होगी, जिसे भारत सरकार से अनुमोदन के बाद आगे बढ़ाया जा सकता है।