{"_id":"581ce1464f1c1bc52b4378b4","slug":"wheeler-rider-must-wear-helmets","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहिया वाहन चालक जरुर पहनें हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहिया वाहन चालक जरुर पहनें हेलमेट
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
यातायात माह के तहत विचार रखते एसपी ट्रैफिक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह के अंतर्गत पुलिस ने आशा माडर्न विद्यालय में जाकर बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया।
जनता रोड स्थित आशा माॅडर्न इंटरनेशनल स्कूल में ट्रैफिक पुलिस द्वारा टॉक शो का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों को यातायात संबंधी चिन्हों एवं नियमों की जानकारी दी गई।
एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन न करने पर जुर्माना एवं जेल का भी प्रावधान है। यातायात निरीक्षक तेज प्रताप द्वारा बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा दिलवाई गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक भव्य जैन, प्रधानाचार्य सीमा सिंह, सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा शेखपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में जाकर बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।
पुलिस लाइन में यातायात पुलिस में नियुक्त कर्मचारियों को यातायात संकेतों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर शहर के लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।