Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Morning air quality poor; situation satisfactory by evening

Saharanpur News: सुबह की हवा खराब, शाम को स्थिति संतोषजनक

Wed, 25 Nov 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Morning air quality poor; situation satisfactory by evening
सहारनपुर। जनपद में मंगलवार की सुबह वायु प्रदूषण की स्थिति खराब रही, जबकि शाम को संतोषजनक हालत में पहुंच गई।
विज्ञापन

जनपद में एक महीने से अधिक समय से एक्यूआई 200 से ऊपर चल रहा है। इस एक महीने में छह बार 250 के आंकड़े को पार किया है। मंगलवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 260 तक रहा, जो खराब श्रेणी का माना जाता है। वहीं, शाम पांच बजे गिरकर 180 पर आ गया। एक्यूआई का 200 से नीचे आना संतोषजनक स्थिति को दर्शाता है। उधर, मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट संभावना जताई है।

सांस और दिल के मरीजों के लिए सलाह
- प्रातः चार बजे से सुबह दस बजे तक बाहर निकलने से परहेज करें।
- दवाएं बिल्कुल न छोड़ें। दिल, रक्तचाप और सांस की नियमित दवाएं समय पर लेते रहें।
- इन्हेलर और आपातकालीन किट पास रखें। अस्थमा या सीओपीडी के मरीज अपना रिलीवर इन्हेलर हमेशा साथ रखें।
- रक्तचाप और ऑक्सीजन जांच करें। घर पर नियमित रूप से बीपी की जांच करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed