{"_id":"6b05ed842fe160017c071cdc","slug":"the-viaduct-at-the-dat-kali-temple-has-been-closed-for-six-months-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-188576-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छह माह से बंद पड़ा है डाट काली मंदिर का वायाडक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छह माह से बंद पड़ा है डाट काली मंदिर का वायाडक्ट
विज्ञापन
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड से डाट मंदिर जाने के लिए बनाया गया वायाडक्ट (फ्लाईओवर) पिछले छह माह से बंद पड़ा है। इस कारण पश्चिमी यूपी सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि से आने वाले श्रद्धालुओं को माता के भवन तक पहुंचने के लिए छह से सात किमी ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।
बता दें, कि एलिवेटेड रोड निर्माण के बाद इस पर वाहनों के ट्रायल के दौरान सहारनपुर की तरफ से डाट मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलग से फ्लाईओवर के निर्माण की जरूरत महसूस हुई थी। इसके बाद परियोजना में आनन फानन में बदलाव कर करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से 1300 मीटर लंबा वायाडक्ट बनाया गया था। ताकि सहारनपुर की तरफ से जाने वाले वाहन बिना किसी रुकावट से डाट काली मंदिर जा सकें। कुछ माह तक इस पर वाहनों का संचालन हुआ। 22 मई को एलिवेटेड रोड के किनारे करीब डेढ़ किमी के हिस्से में सड़क पर गिर रहे पहाड़ियों के कमजोर हिस्से को स्थिरीकरण के माध्यम से मजबूत करने को निर्माण कार्य शुरू किया गया था। तब से ही डाट मंदिर जाने वाला फ्लाईओवर बंद पड़ा है।
एनएचएआई ने इस पर बैरिकेड्स लगा कर स्थायी रूप से बंद कर रखा है। फ्लाईओवर बंद होने से श्रद्धालुओं को देहरादून के मोहब्बेवाला से वापस आना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें छह से सात किमी ज्यादा सफर करना पड़ता है। कई बार देहरादून में लगे जाम में भी श्रद्धालु फंस जाते हैं। ऐसे में उनके धन और समय दोनों की बरबादी होती है। छुटमलपुर निवासी अर्जुन पुंडीर, संदीप बंसल, बिहारीगढ़ के कंवर सिंह, शेरपुर के प्रदीप पाल, औरंगाबाद के अवि कांबोज आदि ने जल्द से जल्द वायाडक्ट को खोलने की मांग की है। उधर, एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह का कहना है कि बरसात के कारण काम प्रभावित हुआ था। उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द कार्य पूरा कर वायाडक्ट वाहनों के लिए खोल दिया जाए।