{"_id":"6b05ed9375c04a919900d8b5","slug":"online-fraud-of-rs-20-lakh-funds-obtained-using-forged-documents-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-188575-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 20 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, फर्जी दस्तावेज के सहारे हासिल की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 20 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, फर्जी दस्तावेज के सहारे हासिल की रकम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में आवास विकास निवासी व्यक्ति से पहचान छिपाकर और फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राधेश्याम सुनीता रानी ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने धोखाधड़ी के लिए फर्जी दस्तावेज और रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया। इन दस्तावेज को वास्तविक बताकर उनके सामने पेश किया गया, जिससे वह उनकी असलियत समझ नहीं पाया। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर या किसी अन्य व्यक्ति का फोटो लगाकर उसे गुमराह किया। इसके बाद उससे ऑनलाइन के जरिये 20 लाख रुपये की धनराशि ले ली गई। जांच अधिकारी निरीक्षक जयंत सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।