फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Weekly closure of the market on Tuesday

मंगलवार को हो बाजार की साप्ताहिक बंदी

Wed, 18 Aug 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Weekly closure of the market on Tuesday
भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बाजार की साप्ताहिक बंदी मंगलवार को करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सेठी ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सौंपा। उन्होंने कहा कि रविवार की साप्ताहिक बंदी होने से सहारनपुर के कपड़ा व्यवसाय को बहुत नुकसान हो रहा है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद व्यापारी और उद्यमी वर्ग के लिए काफी कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पहले भी रविवार का साप्ताहिक अवकाश कर दिया गया था, लेकिन सहारनपुर की परिस्थितियों को देखकर आपने इसे मंगलवार को कर दिया था। उन्होंने कहा सहारनपुर में कपडे़ का थोक कारोबार बडे़ पैमाने पर होता है। यहां से कपड़ा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों से जाता है। वहां पर रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए वहां के व्यापारी रविवार को ही खरीदारी के लिए यहां आते रहे हैं। लेकिन यहां रविवार को बाजार बंद रहने से दूसरे राज्यों के व्यापारी दिल्ली और अंबाला के थोक बाजारों से माल खरीद रहे हैं। इससे व्यापारियों और प्रदेश सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सहारनपुर में रविवार की बजाए मंगलवार को साप्ताहिक बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस बार रविवार को रक्षा बंधन का त्योहार भी है, इसलिए रविवार को बाजार खोलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed