फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Weddings and auspicious functions closed in Kharmas, market with the help of winter

Saharanpur News: खरमास में शादी और मांगलिक कार्य बंद, सर्दी के सहारे बाजार

Fri, 05 Dec 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Weddings and auspicious functions closed in Kharmas, market with the help of winter
नेहरू मार्केट में खरीदारी करते लोग
सहारनपुर। मांगलिक कार्यों पर शुक्रवार से रोक लग जाएगी। बीते दो माह में बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। इसमें टैक्स में कमी से भी खरीदारों को राहत मिली। कपड़ा से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी हुई। अब जब मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी तो कपड़ा बाजार सर्दी के सहारे होगा।
विज्ञापन


महानगर के रायवाला, नेहरू मार्केट, रानी बाजार में त्योहारी सीजन में जमकर खरीदारी हुई। सहालग ने इस बार कारोबारियों में जोश भर दिया। कारोबारियों की माने तो इस बार सीजन पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छा रहा। कारोबारी रमन ने बताया कि दूल्हों के लिए शेरवानी तो दुल्हनों ने राजस्थानी लहंगों की अधिक खरीदारी हुई है। अब जब मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई है तो कपड़ा कारोबारियों की नजर सर्दी पर टिकी है। दिसंबर और जनवरी में जितनी अधिक सर्दी पड़ती है। गर्म कपड़ों का कारोबार भी उतना ही अधिक बढ़ता है। कारोबारी मोनू ने बताया कि खरमास में शादी के लिए तो खरीदारी नहीं होती, लेकिन गर्म कपड़ों की खरीदारी लोग जरूर करते हैं।
विज्ञापन


सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि खरमास के चलते गहनों की बिक्री कम हो जाती है। ऑफ सीजन में लोग कम वजन के गहने अधिक पसंद करते हैं। इसके अलावा इस बार हल्के डायमंड के गहने भी महिलाएं अधिक पसंद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 16 दिसंबर से शुरू हो रहे खरमास
ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी ने बताया कि पांच दिसंबर के बाद से मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके अलावा 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत होगी। इसके साथ ही 11 दिसंबर को शुक्र ग्रह भी अस्त हो रहे हैं। पांच से आठ दिसंबर तक मांगलिक कार्यों के लिए कोई मुहूर्त नहीं हैं। शुक्र ग्रह अगले वर्ष एक फरवरी को उदय होंगे। इसके बाद ही मांगलिक कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed