फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   We do resolve, will not spread pollution

हम करते हैं संकल्प, नहीं फैलाएंगे प्रदूषण

Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
We do resolve, will not spread pollution
एक युद्घ पटाखो के विरूद अमर उजाला अभियान के तहत शपथ ग्रहण करते छात्र छात्राएं व शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली को प्रदूषण रहित मनाएंगे, आतिशबाजी नहीं करेंगे और दीयों से घर को जगमग करेंगे, तभी पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में हमारा योगदान होगा। अमर उजाला की विशेष मुहिम एक युद्ध, पटाखों के विरुद्ध के तहत मंगलवार को यह संकल्प शहर के एसएएम इंटर कॉलेज में लिया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित अध्यापकों और छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान ने कहा कि दीपों के उत्सव पर घरों को रोशन करने के लिए दीये ही जलाए जाएं। आतिशबाजी करने से बचा जाए, क्योंकि आतिशबाजी करने से प्रदूषण फैलता है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां भी फैलने का खतरा रहता है। असिस्टेंट एनसीसी ऑफिसर ब्रिजेश पुंडीर ने कैडेट्स से कहा कि आतिशबाजी ना करें और अपने आसपास वालों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि प्रदूषण के खिलाफ इस युद्ध को जनांदोलन बनाया जा सके।
विज्ञापन

शिक्षक रामवीर सिंह, सुधीर शर्मा और संजय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। त्योहार को खुशियों के साथ मनाएं, लेकिन ऐसा कोई कार्य ना करें जिससे पर्यावरण का ह्रास हो। वैसे भी कोरोना काल में बीमारियों के कारण परेशानी बढ़ी है। इसलिए भी यह ज्यादा जरूरी है कि इस बार दिवाली पर आतिशबाजी ना की जाए। पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो मानव स्वच्छ रहेगा। अन्यथा वायु प्रदूषण के साथ ही लगातार बढ़ रहे जल प्रदूषण ने मानव जाति के लिए बड़ा संकट पैदा कर दिया है, जिसका भविष्य में कुप्रभाव दिखाई देगा और वर्तमान में भी बढ़ रही बीमारियां इसी का कारण हैं। छात्रों ने भी कहा कि वह पटाखे नहीं मंगाएंगे।

एसएएम प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान

एसएएम प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान- फोटो : SAHARANPUR

ब्रिजेश पुंडीर

ब्रिजेश पुंडीर- फोटो : SAHARANPUR

संजय शर्मा

संजय शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

रामबीर सिंह

रामबीर सिंह- फोटो : SAHARANPUR

सुधीर शर्मा

सुधीर शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed