फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water pours into the houses of Sadauli and Hammali after rain

बारिश के बाद साढ़ौली और हथौली के घरों में घुसा पानी

Fri, 31 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Water pours into the houses of Sadauli and Hammali after rain
बड़गांव के मियानगी में निरीक्षण करते जिला पंचायत राज अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम/बड़गांव (सहारनपुर)। साढ़ौली कदीम व हथौली गांव में बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश का पानी कई घरों में पानी भरने से ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है। एसडीएम और बीडीओ ने गांव पहुंच कर मौके का जायजा लिया। उधर बड़गांव के मियानगी में भी सड़कों पर जल भराव की समस्या के लिए एसडीएम और डीपीआरओ ने गांव दौरा कर अधीनस्थों को तालाब की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास खंड साढ़ौली कदीम मुख्यालय और हथौली गांव बृहस्पतिवार की रात लगातार हुई बारिश के चलते जलमग्न हो गया। निचले क्षेत्रों में बसी आबादी में पानी भर गया। इससे ग्रामीणों के घरों में रखा सामान और खाद्य सामग्री भीग कर खराब हो गई। शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय पहुंचे बीडीओ रविप्रकाश सिंह ने सर्वप्रथम आबादी क्षेत्र में घुसे पानी का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने उक्त समस्या से एसडीएम बेहट को अवगत कराया। एसडीएम दिप्ती देव ने मौके पर पहुंचकर पानी निकासी सुचारु न होने के कारणों की जांच की। उन्होंने कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र को पानी की निकासी के लिए बने नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देशित किया, साथ ही ग्राम प्रधान सोनू राणा को उक्त स्थान पर जल्द पक्का नाला बनाये जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र में रामपुर मनिहारान ब्लाक के गांव मियानगी का शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में जगह-जगह गंदगी और मुख्य सड़कों पर भरे गंदे पानी को देख कर नाराजगी जताते हुए पानी निकासी के लिए पंचायत सचिव को निर्देश दिए। उन्होंने तालाबों से अवैध कब्जे हटवा कर शीघ्र खुदाई कराने की बात भी कही। एसडीएम रामपुर मनिहारन देवेंद्र पांडे ने गांव का दौरा करते हुए राजस्व विभाग की टीम को तालाबों की पैमाईश कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीओ पंचायत गौरव शर्मा, ग्राम सचिव रोहित राणा, सहायक नकली सिंह, ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह आदि रहे।

गांव हथौली में घर में भरा बारिश का पानी

गांव हथौली में घर में भरा बारिश का पानी- फोटो : SAHARANPUR

गांव हथौली के घर में भरा बरसात का पानी

गांव हथौली के घर में भरा बरसात का पानी- फोटो : SAHARANPUR

साढौली कदीम में जलभराव की समस्या के बाद मौके पर दिशा निर्देश देते एसडीएम बेहट

साढौली कदीम में जलभराव की समस्या के बाद मौके पर दिशा निर्देश देते एसडीएम बेहट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed