फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water level in the nearby fields filled with water as Yamuna rises

यमुना का जल स्तर बढ़ने से समीपवर्ती खेतों में भरा पानी

Sun, 16 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water level in the nearby fields filled with water as Yamuna rises
सरसावा में यमुना के तटवर्ती गांव में खेतों पर जमा पानी - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। पहाड़ी इलाकों में हुई बरसात से बीते दो दिनों में यमुना नदी के जल स्तर में इजाफा हुआ है। इससे यमुना के समीपवर्ती खेत पानी में डूब गए। खेतों के पानी में डूब जाने से ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम झरौली, घघोंड़, हुसैनपुर, कुतुबपुर, समसपुर, अपलाना आदि यमुना नदी के समीपवर्ती खेतों में पानी जमा हो गया तथा खेत डूब गए। ग्राम कुतुबपुर के योगेंद्र राणा ने बताया कि यमुना नदी में बरसात के कारण पहले ही जलस्तर बढ़ा हुआ है। वहीं क्षेत्र में हुई जबरदस्त बरसात के कारण खेतों में पानी जमा हो गया, जो निकासी ना होने के कारण अभी तक खेतों में ही रुका हुआ है, जिससे खेत पूरी तरह से जलमग्न हैं। किसानों के खेतों पर नहीं जा पाने के कारण मवेशियों के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। किसानों ने कहा कि समय पर तालाबों और रजबहों आदि की सफाई नहीं होने के कारण उनमें जलकुंभी तथा अन्य बरसाती घास घनी हो जाती है जो पानी के बहाव को रोक लेती है और रास्ता ना मिलने के कारण पानी खेतों में जमा हो जाता है। किसान भूपेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, सुच्चा सिंह, राजवीर सिंह, वीर सिंह, धीर सिंह, जाकिर, सोनू, उस्मान, तेजपाल सिंह आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि किसानों की समस्या पर गौर करते हुए इसका कोई हल निकाला जाए। ताकि किसानों को राहत मिल सके।

यमुना के तटवर्ती गांव में खेतों पर जमा पानी से गुजरता बाइक सवार

यमुना के तटवर्ती गांव में खेतों पर जमा पानी से गुजरता बाइक सवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed