{"_id":"6abfff379a86901e2b053e25","slug":"opposition-to-charges-on-upi-payments-trade-organizations-observed-no-upi-day-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-185013-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यूपीआई भुगतान पर शुल्क का विरोध, व्यापारिक संगठनों ने मनाया नो यूपीआई डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यूपीआई भुगतान पर शुल्क का विरोध, व्यापारिक संगठनों ने मनाया नो यूपीआई डे
Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने विरोध किया। संगठन ने नो यूपीआई डे मनाया। इस दौरान गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया।
संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अंसारी रोड स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और ग्राहकों से ऑनलाइन भुगतान नहीं लेने की शपथ ली। महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने कहा कि भारत सरकार को यूपीआई पर लगाए गए शुल्क को तत्काल वापस लेना चाहिए। व्यापारियों ने हमेशा सरकार के निर्णयों का स्वागत किया है। चाहे वस्तु एवं सेवा कर लागू करने की बात हो या ई-वे बिल व्यवस्था। व्यापारियों के सहयोग से वस्तु एवं सेवा कर का संग्रह पहले 50-60 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। उन्होंने इस निर्णय पर विचार करने की मांग की। महानगर महामंत्री अजय शर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष साहिल गाबा, अंकित जैन, संजय मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार का बड़ा हिस्सा अब डिजिटल भुगतान पर निर्भर है। यूपीआई ने छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों तक भुगतान को आसान बनाया है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर किसी भी प्रकार की अतिरिक्त लागत व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है। इस दौरान संजय मसीन, राजकुमार विज, महेश नारंग, राजीव मदान, अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, दीपक खेड़ा, मुकेश दत्ता आदि मौजूद रहे।